कीव/मॉस्को : यूक्रेन युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने शहर को आजाद कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सिर्फ अजोवस्टल प्लांट को छोडक़र पूरे मारियुपोल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। जंग शुरू होने के बाद से रूसी सेना ने मारियुपोल को 90त्न तक तबाह कर दिया है। उधर, रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को एक ही दिन में यूक्रेन पर 1100 हमले किए गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में भाड़े के 20 हजार सैनिक तैनात किए हैं। रूस ने अपनी सेना की अघोषित टुकड़ी वैगनर ग्रुप के जरिए सीरिया, लीबिया और जॉर्जिया से इन भाड़े के सैनिकों को तैनात किया है। नाटो में शामिल होने के लिए बुधवार से फिनलैंड की संसद में बहस शुरू हो गई। जेलेस्की का कहना है कि वो मारियुपोल में मारे गए रूसी सैनिकों के शव रूस भेजने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन हमले की वजह से जापान ने रूस से मोस्ट फेवरेट नेशन का व्यापार दर्जा छीन लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस लगातार रूस से युद्ध को रोकने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति से अनुरोध किया है वो युद्ध खत्म करने के लिए उनसे आमने-सामने बैठकर बात करें।