आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। इसके बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। आज बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन का उपयोग एजुकेशन, बिजनेस, यूटिलिटी आदि क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसने दुनिया को नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आज विश्वभर में करोड़ों लोगों के पास स्मार्टफोन है। वहीं लंबे समय तक स्मार्टफोन का उपयोग करने के बाद उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में कई लोग अक्सर अपने मोबाइल फोन को साफ करते हैं। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की क्लीनिंग करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपका स्मार्टफोन भी खराब हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान स्मार्टफोन को क्लीन करते समय रखना चाहिए। स्मार्टफोन को साफ करते वक्त आपको वाइप का इस्तेमाल करना चाहिए। आप वाइप की मदद से आसानी से अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को क्लीन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अक्सर लोग स्मार्टफोन की स्क्रीन को साफ करते समय उस पर ज्यादा दबाव डालते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो ऐसा करने पर आपके स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर डेंट और क्रेक आ सकते हैं। इसके अलावा आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन डैमेज भी हो सकती है। स्मार्टफोन को साफ करते समय कभी भी पानी का उपयोग न करें। ऐसा करने पर आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है। फोन की सफाई हमेशा एक अच्छे क्लीनर से करें। क्लीनर से फोन की सफाई करने पर आपके फोन के भीतर लिक्विड नहीं जाता और आपका फोन भी साफ हो जाता है। इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन को जब साफ कर रहे हैं। उस दौरान पीछे कैमरे का विशेष ध्यान रखें। अगर फोन की सफाई करते वक्त गलती से कैमरे के ऊपर किसी प्रकार का स्क्रैच आ जाता है। इस स्थिति में आपके फोन के कैमरे के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। स्मार्टफोन की सफाई करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी प्रकार का लिक्विड, चार्जिंग जैक या माइक के भीतर न चला जाए। ऐसा होने पर आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है।
स्मार्टफोन को क्लीन करते समय न करें ये गलतियां