डिब्रूगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को डिब्रूगढ़ पहुचेंगे। डिब्रूगढ़ में नवनिर्मित कैंसर हॉस्पिटल के साथ असम में निर्मित अन्य छह नए कैंसर हॉस्पिटलों के वर्चुअल उद्ïघाटन के साथ साथ सात नए कैंसर हॉस्पिटलों का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा डिब्रूगढ़ पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के साथ ही राज्य सरकार के मंत्री क्रमश: अतुल बोरा,अजंता नेउग, बिमल बोरा व संजय किसान के अलावा विधायक क्रमश: प्रशांत फुकन, चक्रधर गोगोई, तरंग गोगोई,बिनोद हजारिका, रूपेश ग्वाला, तेरस ग्वाला, सुरेन फुकन, पुनकन बरुवा तथा स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह उपस्थित थे। डिब्रूगढ़ के खनिकर अंचल स्थित खेल मैदान आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री की सभा स्थली का मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही बरसात की संभावना को देखते हुए पानी निकासी की विशेष ध्यान देने पर भाजपा  नेताओं व अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को असम आएंगे। असम के डिफू में आयोजित सभा मे पहले भाग लेंगे, जिसके बाद वे डिब्रूगढ़ आएंगे और सात नए कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अन्य नए सात कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। असम सरकार व टाटा ट्रस्ट की संयुक्त सहयोग से चार हजार करोड़ रुपए की लागत से इन कैंसर हॉस्पिटलो का निर्माण किया जाएगा। इन हॉस्पिटलों से उत्तर पूर्व के लोग लाभान्वित होंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने एएमसी परिसर में नवनिर्मित कैंसर हॉस्पिटल की भी तैयारियों के साथ ही हिलोधारी गांव के पास बन रहे अस्थायी हेलीपैड का भी निरीक्षण किया, जिसके बाद वे अउनीआटी सत्र के सभागार में आयोजित दलीय सभा मे भाग लेते हुए दलीय कर्मियों से वार्तालाप  किया, जिसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा के मंत्री, विधायक व नेताओ के साथ जिला प्रशासनीय अधिकारियों के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों से बातचीत की।