नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू को थलसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को उप सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 1 मई 2022 को पद ग्रहण करेंगे। ले.जनरल   राजू वर्तमान में डीजी मिलिटरी ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे हैं। ले. जनरल राजू सेना कमांडर नहीं होने के बावजूद वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नेतृत्व किया था। ले. जनरल बीएस राजू को 15 दिसंबर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था। उनका करिया 38 साल का रहा है, जहां वह सेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण रेजिमेंट, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों का हिस्सा रहे। सेना उप प्रमुख नियुक्त किए जाने से पहले वह डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस का पद संभाल रहे थे।