गुवाहाटी : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार की शाम तीन दिवसीय भ्रमण पर मंगलवार को गुवाहाटी पधारेंगे। भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से गुवाहाटी पहुंचने के बाद राष्ट्रपति कोइनाधरा के नं. 1 सरकारी अतिथिशाला में रात बिताएंगे। राष्ट्रपति 4 मई की शाम को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में डोनर मंत्रालय की पहल  पर गुवाहाटी में चल रहे  नॉर्थ-इस्ट फेस्टिवेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उक्त समारोह में केंद्रीय डोनर मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय जहाजरानी और आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय कानून तथा न्यायमंत्री किरेन रिजीजू, केंद्रीय डोनर राज्यमंत्री बीएल वर्मा, असम के राज्यपाल प्रो.जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।