गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने बुधवार को कहा कि पूर्वोत्तर की सरकारें एक टीम भावना से काम कर रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा गुवाहाटी में आयोजित उत्तर पूर्व महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि पूर्वोत्तर में शांति कायम होने के साथ ही सभी राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी गतिरोध दूर हो। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमने मेघालय के मुख्यमंत्री के साथ सीमा विवाद के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठा चुकें हैं, जबिक अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी चर्चा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओर केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से इस समस्या का समाधान हम सभी मिलकर करेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों की सरकार प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करके ही दम लेंगी। उन्होंने कहा कि हमने आज पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्री के साथ बैठक की । बैठक में सीमा विवाद ही मुख्य मुद्दा था और राज्यों ने इस समस्या का समाधान करने पर सहमति जताई है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हिमंत ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में विकास सबसे तेज गति से हो रहा है। मालूम हो कि उत्तर पूर्व महोत्सव के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने दो पोर्टल भी लांच किए। इस मौके पर राज्यपाल प्रो.जगदीश मुखी, साथ ही डोनर मंत्री जी किसन रेड्डी, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने समारोह को संबोधित किए। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के साथ ही उनकी पत्नी, डोनर राज्यमंत्री, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री के अलावा आम लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मालूम हो कि रात में सभी राज्यों की ओर से सांस्कृृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया।
पीएम के सपनों को साकार करेंगे पूर्वोत्तर के राज्य : हिमंत