गुवाहाटी : पेट्रोल-डीजल के बाद अब केरोसिन भी शतक की ओर बढऩे लगा है। महंगाई की मार के कारण रसोई गैस के बदले केरासिन का इस्तेमाल कर रहे गरीब लोगों के लिए अब केरोसिन भी महंगा हो रहा है। सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में अब प्रतिलीटर केरोसिन की कीमत 80 रुपए हो गए है। हालांकि, अन्य दुकानों में इसकी कीमत प्रतिलीटर में 120-130 रुपए तक पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल प्रतिलीटर केरोसिन की कीमत 25-30 रुपए थी। इस महंगाई के कारण गरीब हितधारकों ने केरोसिन खरीदना छोड़ दिया है। जहां केंद्र सरकार केरोसिन के उपयोग का विलोप करना चाहती है वहीं अब तक असम में बड़ी संख्या में गरीब लोग रसोई में लकड़ी के ईधन का इस्तेमाल कर रहे हैं। केरोसिन की इस महंगाई पर रोक न लगाने पर गरीब लोगों की ङ्क्षजदगी दुभर हो जाएगी।
केरोसिन भी बढ़ रहा शतक की ओर