शिलांग: मेघालय सरकार ने 1991 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. लज्जा राम बिश्नोई को मेघालय पुलिस का महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। डॉ. बिश्नोई फिलहाल असम पुलिस के विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण और सशस्त्र पुलिस) के रूप में सेवारत हैं। बिश्नोई की नियुक्ति कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वह राज्य पुलिस का नेतृत्व करने में सबसे आगे थे। वरिष्ठता के अनुसार असम के विशेष डीजीपी मुकेश अग्रवाल (1989 बैच) के मेघालय में डीजीपी के रूप में नियुक्ति की संभावना व्यक्त की जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से भेजी गई सूची में सूचीबद्ध तीनों में से किसी को भी नियुक्त करने को स्वतंत्र थी। 9 फरवरी, 2022 को यूपीएससी ने केवी सिंह देव को भी शॉर्टलिस्ट किया था, जो 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।