गुवाहाटी : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति रश्मिन मनहरभाई छाया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश  नियुक्त किया। न्यायमूर्ति रश्मिन मनहरभाई  छाया वर्तमान में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैैं। हालांकि, वर्तमान में न्यायमूर्ति एन कटिश्वर सिंह गौहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। दूसरी ओर न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दे दी है। उज्ज्वल भुइयां वर्तमान में तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ने 17 अक्टूबर को गौवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने असम न्यायिक अकादमी और गुवाहाटी राज्य विधि विश्वविद्यालय में भी कार्य किया। जस्टिस भुइयां का 3 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में तबादला कर दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट में दो साल तक सेवा देने के बाद पिछले साल 22 अक्टूबर को न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना उच्च न्यायालय में शामिल हुआ।  वे वर्तमान में तेलंगाना राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरण के बाद अंतत: न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां का जन्म 2 अगस्त 1964 को हुआ था और उन्होंने गुवाहाटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानूनी की पढ़ाई शुरू की थी उन्होंने 1991 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कानून का अभ्यास शुरू किया। वे गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य भी थे।