गुवाहाटीः क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र गुवाहाटी ने आगामी मौसम के बारे में अनुमान लगाते हुए कहा कि आगामी 21 मई तक असम, मेघालय और अरूणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ मुसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक संजय ओनिल शॉ ने मौसम का पूर्वानुमान करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से फिलहाल लोगों को राहत मिलने का अनुमान नहीं है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ेगी तो कहीं गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 21 मई को विशेषकर मेघालय के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है।
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी वारिश की संभावना