गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंटकर बाढ़ और भूस्खलन से दीमा हसाओं में रेलवे मार्ग पर हुए नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि वे केंद्रीय रेलमंत्री से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी। प्रधानमंत्री ने रेलमंत्री को तत्काल असम में रेलवे मार्ग को बहाल करने के लिए हरसंभव मदद करने की सलाह दी थी। उल्लेखनीय है कि आज केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह से प्रभावित दीमा हसाओ में तबाह हुए रेलवे नेटवर्क की बहाली के लिए 180 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। साथ ही आगामी 10 जुलाई तक रेलवे के प्रभावित कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हिमंत ने रेलमंत्री से मुलाकात के बाद एनएचएआई की अध्यक्ष अलका उपाध्याय से भी भेंट की और बाढ़ व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे के बारे में बताया। एनएचएआई की अध्यक्ष ने भी जल्द असम सरकार को मदद करने का आश्वासन दिया।
हिमंत ने रेलमंत्री से की भेंट,180 करोड़ रु.मंजूर