गुवाहाटी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा असम विधानसभ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के उपनेता रकिबुल हुसैन ने उन खबरों को खंडन किया जिसमें बताया गया था कि वे कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि मीडिया में उनके इस्तीफे की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए   हुसैन ने कहा कि उन्होंने पार्टी या पदों से इस्तीफा नहीं दिया है। हुसैन ने कहा कि यह निहित स्वार्थ वाले कुछ लोगों की साजिश है। इस समय वे हज पर जा रहे हैं और वहां से लौटने के बाद इस पर मीडिया से बात करेंगे। उल्लेखनीय इस्तीफे के मुद्दे पर असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ विधायक रकिबुल हुसैन से बात हुई है। ऐसी कोई बात नहीं है कि वे पार्टी छोडक़र चले जाए। बोरा ने कहा कि वे हज गए हैं और इसके लिए वे हमें बताया भी है कि वे हज यात्रा पर जा रहे हैं। बोरा का कहना है कि हुसैन असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी से इस्तीफा नहीं  दिया है। यह अफवाह के अलावा और कुछ नहीं है।