बीजिंग/चेंगदू : चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत सिचुआन के यान शहर में बुधवार को आये शक्तिशाली भूकंप के कारण 13,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच पनबिजली स्टेशन को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई घरों को भी भारी क्षति हुई। बचाव कार्य में जुटे स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यान शहर में आये भूकंप के कारण चार लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। सीईएनसी के अनुसार, बुधवार को दो बार आये भूकंप के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।
चीन में भूकंप से 13,000 से अधिक लोग प्रभावित