गुवाहाटी : फिल्म निदेशक रोहित शेट्टी ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का दान दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रख्यात फिल्म निदेशक रोहित शेट्टी ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के  राहत और बचाव कार्य के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख का दान दिया है। मुख्यमंत्री डा.हिमंत विश्वशर्मा ने अपने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डा.हिमंत ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए समर्थन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि  हम राहत गतिविधियों में मदद   के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में उनके द्वारा दान किए गए 51 लाख रुपए के लिए विशेष रूप से शेट्टी को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बाढ़ से विशेष हाफलांग तथा उसके आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्राकृृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोगों ने आगे बढक़र मदद की और हमें उम्मीद है कि लोग इस प्राकृृतिक आपदा की घड़ी में असम के लोगों के साथ खड़े होंगे।