गुवाहाटी: मारवाड़ी सम्मलेन, कामरूप शाखा एवं अग्रवाल युवा परिषद, गुवाहाटी के तत्वावधान में हरियाणा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से हरियाणा भवन के परिसर में एक दिवसीय वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। दोनों संस्थाओं द्वारा आयोजित यह तीसरा वैक्सीनेशन कैंप था। इस शिविर में कुल 424 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इस कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे होना था जो सायं 6 बजे तक चला। शिविर में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मलेन के सलाहकार कैलाश काबरा ने दौरा कर दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मारवाड़ी सम्मलेन, कामरूप शाखा की तरफ से अध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया, निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरिया, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार जाजोदिया, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, बाबूलाल नवलखा, सुजीत बखरेडिय़ा, सचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीयूष बिरमीवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय खेतान, संतोष जैन, अमित कंसल, सदस्य सरिता लोहिया, नीलम जाजोदिया, सुनीता गुप्ता ने भाग लिया। अग्रवाल युवा परिषद की तरफ से निवर्तमान अध्यक्ष अनुज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पीएल कनोई, रितेश अग्रवाल ,उपाध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव पूनम लाडसरिया, संयुक्त सचिव प्रवेश अग्रवाल,  कार्यक्रम के संयोजक राहुल चमडिय़ा, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश लाडसरिया, एनिमा गोयल, वरिष्ठ सदस्य राजेश मित्तल एवं हरियाणा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।