खट्टे -मीठे स्वाद के साथ से भरपूर अनानास को सेहत के लिए सबसे अहम और लाभकारी माना जाता है। जी हां और कई बीमारियों में मरीजों को इलाज के दौरान विशेषज्ञ इसे खाने की सलाह देते है। अनानास बॉडी में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक अच्छा तरीका माना जाता है और इसके सेवन से बॉडी से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है। आज हम आपको बताते हैं इसको खाने के फायदे।

* अनानास मोटापा दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योकि अनानास में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इस वजह से अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ वजन को भी कम करने में सहायता करता है।

* अनानास में फाइबर मैग्नीशियम होता है इसमें मौजूद थाइमिन हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अच्छा माना जाता है। इसी के साथ अनानास में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते है जो बॉडी को फिट रखने में सहायता करते है। जी हां और यह एंटीऑक्सीडेंट्स गठिया ह्रदय संबंधी रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से आपको दूर रखता है ।

* हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों अपनी डाइट में पाइनेपल को शामिल कर सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है और इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। इसी के साथ इससे यह बॉडी में ब्लड फ्लो को शानदार बनाए रखता है।

* आपको शायद ही पता होगा कि अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होते है। अनानास के नियमित सेवन करने से बॉडी में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।