आजकल की लाइफस्टाइल में खुद को हाइड्रेट रखना सबसे पहला और जरूरी काम है। मानव शरीर का 70 फीसदी भाग पानी से बना है। शरीर में पानी की कमी होने पर दिल में जलन, सिर दर्द, बैक पेन, कमजोरी होती है। साथ ही जब एक्ससरसाइज के बाद भी पाने का सेवन लोग करते हैं क्योंकि उस वक्त शरीर को पानी की जरुरत होती है। लेकिन क्या जिम और एक्ससरसाइज करने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं आइए जानते हैं। तुरंत बाद सबसे पहले शरीर के अंगों का ध्यान रखना चाहिए। देखना चाहिए कि शरीर की हालत कैसी है। जैसे गर्म चीज पर पीनी के छीटें मारो तो धुंआ उड़ता है वैसे ही शरीर गर्म में पाने पीयो तो अंगों को नुक्सान पहुंचता है। इसलिए थोड़ा 5 से 10 मिनट रुक कर पानी पीना चाहिए। जिम करने के बाद थोड़ा आराम करें। जब पसीना पूरी तरह निकल जाए और गर्मी लगनी बंद हो जाए तब पानी पीएं। भूलकर भी एक सांस में एक ग्लास पानी नहीं गटकें। प्यास भले ही ज्यादा लगी हो, लेकिन पानी घूंट-घूंट लेकर ही पीएं। पानी हमेशा बैठकर आराम से पीएं। खड़े होकर पानी पीने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जानकरों और आयुर्वेद के अनुसार, सामान्य अवस्था में भी हमें चिल्ड पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हमें पानी या तो उबालकर या रूम टेम्प्रेचर पर पीना चाहिए। जिम के बाद जब शरीर का खून अंगों में रहता है, तब ठंडा पानी पीने से हमें बहुत नुकसान हो सकता है।
जिम करने के बाद तुरंत पीना चाहिए पानी या नही