नई दिल्ली/मुंबई : महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार रात शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए वृहस्पतिवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया। ठाकरे इस्तीफा देने राजभवन जाएंगे। उन्होंने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को धन्यवाद कहा। सियासी संग्रेाम के बीच राज्य सरकार ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जगह विवेक फणसलकर को नया कमिश्नर बनाया है।  पांडे के रिटायरमेंट के बाद नई नियुक्ति की गई है। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के म्यूनिसिपल कमिश्नर को भी बदला गया है। सांगली के जिलाधिकारी डॉ.अभिजीत चौधरी को औरंगाबाद का म्यूनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। राज्यपाल के निर्देश के मुताबिक गुरुवार को होने वाले स्पेशन सेशन के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। इसके लिए ष्ठष्टक्क से लेकर एसआरपीएफ  रैंक तक के करीब 5 हजार फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा बागी विधायकों के मुंबई पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के लिए सीआरएसएफ के करीब 2 हजार जवानों को स्पेशल फ्लाइट से मुंबई भेजा गया है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच पुणे जिले में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पुरंदर के पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री रह चुके विजय शिवतारे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया है। संजय राउत ने बागियों की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब तक के काम की तारीफ भी की। उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवाई पाटिल एयरपोर्ट रखा गया है। सपा ने नाम बदलने का विरोध किया है। एकनाथ शिंदे बोले- देश कानून से चलता है और संविधान से चलता है। उससे बढक़र कोई भी नहीं है। हमारे पास 50 विधायक। फ्लोर टेस्ट की कोई चिंता नहीं है। हम हर कानूनी प्रक्रिया से गुजरेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता। संजय राउत बोले कि 12 विधायकों के निलंबन का मामला कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में राज्यपाल सेशन बुला रहे हैं, जो गलत है। वे इसी मौके की राह देख रहे थे। राज्यपाल पर भी इस फैसले के लिए कहीं से दबाव पड़ा होगा। परदे के पीछे कौन खेल रहा है, सभी देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद महाराष्ट्र में उद्धव सरकार और बागी विधायकों पर क्या असर होगा... जानिए स्ष्ट के वरिष्ठ वकील विराग गुप्ता से रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना निगेटिव हुए थे, जिसके बाद उन्होंने पहली बार मंगलवार को किसी राजनेता से मुलाकात की।रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना निगेटिव हुए थे, जिसके बाद उन्होंने पहली बार मंगलवार को किसी राजनेता से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी ष्टरू के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।