सावन के महीने की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस दौरान तुलसी के साथ अगर आप अपने घर में ये चार पौधे और लगा लेते हैं की धन संबंधी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। वास्तु में कई पौधों का महत्व बताया गया है। घर में शुद्ध और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे के पास से दो हवा गुजरता है वो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक रहती है। लेकिन वास्तु के अनुसार, तुलसी के अलावा आप और भी कई पौधे अपने घर में लगा सकते हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ साथ धन की भी बारिश होगी। तुलसी के पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी इस दिशा में लगाने से बहुत शुभ फल मिलता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है। वास्तु के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाना घर परिवार के लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाया जाए तो व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है। शमी के पौधे का संबंध शनिवार और शनिदेव से है। कहते हैं घर में केले का पेड़ लगाना से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। केले का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा अगर घर में लगा दिया जाए तो घर में बरकत होती है साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। हालांकि इस बात का खास ख्याल रखें की तुलसी का पौधा और केले का पौधा एक साथ नहीं लगाना चाहिए। जब भी इन दोनों पौधों को लगाएं तो घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ तुलसी का पौधा और दाई तरफ केले का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धतूरे का पौधा शिवजी का वास माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर में केले, चंपा और केतकी आदि के पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है।