कई जानवरों को आपने देखा होगा कि उनके हथेलियों और पैरों के नीचे बाल रहते हैं, लेकिन इंसानों की हथेलियों और तलवों पर कभी भी बाल नहीं उगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर के बाकी अंगों पर बाल उगते हैं, लेकिन हथेलियों और तलवों पर क्यों नहीं उगते हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए आज हम आपको बताते हैं कि इंसानों के तलवे और हथेलियों पर बाल क्यों नहीं उगते हैं। एक साइंस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए यह लंबे समय से रहस्य बना हुआ था। लेकिन साल 2018 में एक स्टडी में इस रहस्य से पर्दा उठा। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य का पता लगा लिया कि आखिर हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते हैं। इसका वैज्ञानिक कारण क्या है? यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया की स्किन एक्सपर्ट्स सारा मिलर ने इस बारे में जानकारी दी है। सारा मिलर ने एक वेबसाइट से कहा है कि बालों पर काफी रिसर्च किया गया है। उन्होंने यह रिसर्च किया है। उन्होंने बताया कि शरीर में एक तरह का प्रोटीन होता है जिसे डब्ल्यूएनटी कहा जाता है। यह प्रोटीन एक मैसेंजर जैसा काम करता है जिससे सेल्स के बीच बालों के उगने, स्पेस और बढ़ने की जानकारी मिलती है। इस प्रोटीन द्वारा मिलने वाले सिग्नल बालों को उगाने के लिए आवश्यक हैं। सारा का कहना है कि हमारे शरीर के जिस भाग में बाल नहीं उगते हैं उन अंगों में प्राकृतिक रूप से अवरोधक मौजूद होते हैं जो प्रोटीन को अपना काम नहीं करने देते हैं। अवरोधक भी एक तरह का प्रोटीन होता है। उन्होंने कहा कि यह जानने के लिए चूहों पर शोध किया गया। उन्होंने बताया कि डीकेकेडब्ल्यू प्रोटीन को चूहों में से हटा दिया गया, तो उनके हथेली पर बाल नहीं उगते हैं, लेकिन वहां भी आने लगे हैं। इसके बाद खरगोश पर प्रैक्टिक किया गया। खरगोशों पर स्टडी से जानकारी मिली की उनके शरीर में बेहद कम मात्रा यह प्रोटीन मिलता है जिसके कारण उनके हाथ-पैरों पर अधिक बाल उगते हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आपके मन में ये प्रोटीन क्यों होता है। हालांकि वैज्ञानिक ने अभी तक यह नहीं पता लगा पाया है कि इन प्रोटीन के होने की वजह क्या है। उन्होंने कहा कि भालू और खरगोश जैसे जानवर पथरीले और दुर्गम रास्तों पर चलते हैं जिसकी वजह से उनके हाथ-पैर पर बाल उगते हैं।