आपके रक्षक और परिवार के सदस्य माने जाने वाले पालतू जानवर या पक्षी अनजाने में आपको कई तरह से संक्रमित कर सकते हैं। भले ही आप समय-समय पर उन्हें वैक्सीन लगवाते और उनका चेकअप कराते हों, लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो इंसान में बहुत जल्दी फैल सकती हैं। आजकल घरों में पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, मुर्गी, तोता पालने का बहुत ट्रेंड है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्यारे पेट्स हमें प्यार और सुरक्षा के साथ तनावमुक्त वातावरण देते हैं। हम भी उनसे प्यार करते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और उनसे एक फैमिली मेंबर जैसा व्यवहार करते हैं। जब कभी हम उदास होते हैं, तो ये बिना किसी शर्त के हमें प्यार करते हैं। लेकिन आपके परिवार का हिस्सा बन चुके खुशी के ये प्यारे बंडल अनजाने में कई संक्रामक रोग फैलाते हैं। इंसानों की तरह जानवर यहां तक की पक्षी भी चाटने, काटने, लार या रूसी के जरिए कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगी फैला सकते हैं, जो हमें बीमार करने के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि हम सभी समय-समय पर अपने पेट्स को वैक्सीन लगवाते हैं और उनका चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास भी ले जाते हैं। फिर भी कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो घातक होने के साथ मनुष्यों में बहुत जल्दी फैल सकती है। तो आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में, जो पालतू जानवर इंसानों में पैदा कर सकते हैं। यहां हम यह भी बताएंगे कि आप इन स्थितियों से बचने के लिए क्या कर सकते हैं। यह आमतौर पर बिल्लियों में पाए जाने वाले टोक्सोप्लाजमा गोंडी पैरेसाइट के कारण होने वाला संक्रमण है। बिल्लियां चूहे खाती हैं, जो ज्यादातर पैरेसाइट्स से संक्रमित होते हैं। इसलिए जिन लोगों के घर में बिल्लियां पली होती हैं, वे बहुत जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। खासतौर से गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वालों के बीच यह संक्रमण बहुत जल्दी फैल्ता है। यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि बिल्लियां कचरे के डिब्बे में भोजन न करें, स्वच्छ रहें और उन्हें खाने के लिए कच्चा या अधपका भोजन न दिया जाए। अगर आपके घर में पालतू तोता है, तो आपको ज्यादा सावधान हो जाना चाहिए। पालतू तोता इंसान को क्लैमाइडोफिला नामक बैक्टीरिया से संक्रमित होने से सिटाकोसिस संचारित कर सकता है। आप इसे संक्रमित पक्षियों के सूखे स्त्राव को सांस लेने से प्राप्त कर सकते हैं।