दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है। एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। दुनियाभर में कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। अब इस बीच एक यूएफओ एक्सपर्ट ने चौंकाने वाला दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यूएफओ एक्सपर्ट का दावा है कि धरती पर महासागरों के नीचे एलियन रहते हैं। उन्होंने बताया है कि वह सुरक्षित रहने के लिए ऐसा करते हैं। एक्सपर्ट का दावा है कि हमेशा से एलियन यहीं पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि यूएफओ ने क्या-क्या दावे किए हैं। 'UFO's: A Fundamental Truth' नाम की किताब लिखने वाली लेखिका Anna Whitty मानती हैं कि वास्तव में इंसान ही एलियंस हैं, हालांकि बहुत आधुनिक हैं। इससे पहले भी कई लोगों ने एलियंस को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं, लेकिन किसी ने भी इसका सबूत नहीं दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ शर्ली राइट के बयान पर Anna Whitty ने यह दावा किया है। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी थीं डॉ शर्ली राइट। आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी ने दावा किया है कि साल 1947 में रोसवेल क्रैश साइट पर मिले एलियंस का उन्होंने इंटरव्यू लिया था। एक नई डॉक्यूमेंट्री में रहस्यमई घटनाओं के बारे में बताया गया है और इसमें इस इंटरव्यू का भी जिक्र है। उनका दावा है कि एलियंस ने उनसे सवाल किया कि इंसान ने समुद्र में कितनी गहराई तक खोज कर ली है। एना के अलावा एक्सपर्ट फिलिप मेंटल और डॉ डेविड हॉल भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा थे। इसमें मशहूर जादूगर यूरी गेलर भी हैं। एना का कहना है कि मैं सोचती हूं कि एलियन हमेशा से यहां पर हैं। उनका कहना है कि शर्ली की बातें सच हैं तो यह बिल्कुल प्रमाणिक है कि एलियन दूसरे ग्रह की जगह समुद्र के नीचे या गुफाओं में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर कुछ हजार वर्षों में एक तबाही मचने के संकेत हैं।
यूएफओ एक्सपर्ट का दावा, धरती पर ही छिपे हैं एलियंस