आजकल के बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में विटामिन की कमी होना एक आम बात है। विटामिन कई प्रकार के होते हैं। इन्हीं विटामिन में से एक विटामिन के होता है। विटामिन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। विटामिन के दिल को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है लेकिन शरीर में विटामिन के की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो विटामिन के की कमी करने मेंमदद करता है। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में...।
कीवी : विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए कीवी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कीवी में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन के की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने ने मदद करता है।
एवोकाडो : विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। एवोकाडो में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
ब्रोकली : विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो विटामिन के की कमी को दूर करने में मदद करता है।