अंगूर एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। अंगूर को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं। अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं। इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. अंगूर विभिन्न-विभिन्न रंग के बाजार में आपको मिल जाएंगे, जैसे बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी। अंगूर खाने में जिताना स्वादिष्ट होता है उतना ही गुणकारी है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मददगार माने जाते है। अंगूर के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाता सकता है।
दिल की सेहत के लिए: अंगूर को दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते है। एक शोध के मुताबकि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
काले अंगूर को पांच लाभ:
1. अंगूर को दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए: अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि अंगूर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। अंगूर को डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
3. कैंसर से बचाव के लिए: कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने का काम कर सकता है अंगूर का सेवन। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते है। जो कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों को कम करने में मददगार हो सकता है।
4. आंखों की सेहत के लिए: अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
5. कब्ज से राहत पाने के लिए: कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन करें। कब्ज के अलावा अंगूर को वजन बढ़ाने के लिए भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।