बरपेटारोड : असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष मृणालिनी देवी ने आज रविवार को बरपेटा रोड में जीएल पब्लिकेशंस लिमिटेड के संस्थापक सीएमडी व पूर्वांचल प्रहरी के संस्थापक संपादक तथा सामाजिक-साहित्यिक कार्यकर्ता दिवंगत जीएल अग्रवाला की प्रतिमा के निर्माण का  शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्मयोगी जीएल अग्रवाला को कलागुरु विष्णु प्रसाद राभा और रूपकोंवर ज्योति प्रसाद अगरवाला के साथ तुलना करने  से अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसलिए इस महान व्यक्ति के आदर्श हमारे समाज जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। समाज व भाषा के विकास, साहित्य और संस्कृृति की रक्षा के मामले में ऐसे व्यक्ति के महान आदर्श हमारी नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं। जीएल अग्रवाला नाम ही उनकी पहचान के लिए काफी है। असम के पत्रकारिता जगत और जनमानस में जीएल अग्रवाला एक गौरवान्वित और सम्मानजनक नाम है। उनका नाम सुनने से असम का पत्रकारिता जगत, वाणिज्य-व्यवसाय क्षेत्र, भाषा, साहित्य और संस्कृृति के विकास के मामले में हम सभी को यह स्वीकार करना होगा कि ऐसा एक व्यक्ति,जो असमिया न होकर भी, असमिया बनकर किस तरह से हमारे असम को अपना लिया और असम को अपनी मातृभूमि मानकर आजीवन नि:स्वार्थ मनोभाव से कर्मयोग की साधना के जरिए खुद को चिरस्मरणीय बना गया। उनके कर्म के प्रति मानसिक लगाव और समाज की उन्नति के लिए किए गए अथक परिश्रम, सृजनशील कर्म के प्रति उनकी साधना और भगवत् ङ्क्षचतन से असमिया समाज को प्रगति की राह पर आगे चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भगवान प्रेरित दूत के रूप में अपनी मातृभूमि तथा देश एवं समाज की प्रगति के लिए भरपूर प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि असम की मातृभूमि अथवा असमिया समाज के लिए उनका अगाध प्रेम था। उन्होंने असम साहित्य सभा की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाई, इसका उदाहरण 2012-13 में बरपेटा रोड में हुआ असम साहित्य सभा का अधिवेशन है। उन्होंने असमिया, हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता के विकास में अहम भूमिका निभाई, आमार असम, पूर्वांचल प्रहरी और दो अंग्रेजी दैनिक इसके उदाहरण हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने भाषण के जरिए जीएल अग्रवाल के कृतित्व व व्यक्तित्व को पेश किया। दूसरी ओर आज की खुली सभा और पुरस्कार वितरण अनुष्ठान में बरपेटा रोड साहित्य सभा के अध्यक्ष हितेश दास ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग  लिया,वही सम्मानित अतिथि के तौर पर जीएल पब्लिकेशंस के सीएमडी समीर अग्रवाला भी उपस्थित थे।  साथ ही पत्रकार जयंत कुमार दास, आमार असम के वरिष्ठ उपसंपादक रोबिन भुइयां,लंदन के चिकित्सक जयंत विश्वशर्मा, गणेश नाथ, असम साहित्य सभा के डॉ. संजीव कुमार शर्मा, गोविंद तालुकदार,बरपेटा जिला परिषद के मनोज सिकरिया, साहित्य सभा की चित्रलेखा चौधरी, शशि प्रभा गोस्वामी, राम अवतार माहेश्वरी, दिलीप शर्मा,अनिल जैना,भैरु कुमार शर्मा और अंजनी कुमार जाजोदिया भी मौजूद थे। दूसरी ओर मृणालिनी देवी को जैन सभा भवन, बरपेटा रोड मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा, मारवाड़ी युवा मंच, बरपेटा रोड, साहित्य प्रकाशन, धार्मिक महिला समिति,बरपेटा रोड,वृहतर बाजार व्यवासायी संस्था,बरपेटा रोड,आंचलिक महिला समिति तेरापंथ, लायंस क्लब, राधा कृष्ण ठाकुरबाडी इत्यादि विभिन्न दल संगठनों ने सम्मानित किया।