स्कूलों में बच्चों को सौरमंडल की जानकारी देने वाले अध्याय में एक बदलाव हो सकता है। हो सकता है कि जल्द ही जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह की बात हो तो बच्चों को बृहस्पति के बजाए किसी और ग्रह का नाम बताया जाए। दरअसल, इसरो ने अंतरिक्ष में बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह को खोज लिया है। फिलहाल अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि इसे सौरमंडल में शामिल किया जाएगा या नहीं। अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के अध्ययन समूह ने सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाले बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह की खोज की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने इसकी जानकारी साझा की है। अब तक मिली जानकारी में पता चला है कि यह ग्रह सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करता है। इसकी जानकारी देते हुए इसरो ने एक बयान जारी कर कहा कि माउंट आबू वेधशाला में पीआरएल की 1.2 मीटर दूरबीन पर लगे पीआरएल एडवांस्ड रेडियल-वेलोसिटी आबू-स्काई सर्च ऑप्टिलक फाइबर-फेड स्पेक्टोग्राफ का उपयोग करते हुए यह खोज की गई। बताया गया कि यह ग्रह सौरमंडल के बाहर 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वहीं इस ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति ग्रह का 1.4 गुना है।