पंजाब स्थित पटियाला की अदालत ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) मामले में मिली दो साल की सजा के खिलाफ दायर अपील बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एच.एस.ग्रेवाल द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने मेहंदी को हिरासत में ले लिया। अब उनका चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा।
अपील खारिज