कोकराझाड़: सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन द्वारा कोकराझार जिले में स्थित आलूरभुई स्थान पर 15 जुलाई, 2022 को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। 129वीं बटालियन के कमांडेंट गुलाब सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस वृहद् पौधारोपण अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में नरेन चंद्र बासुमतारी, सेक्रेटरी लैंड रेवेन्यू बीटीसी थे। 129 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा कोकराझार जिले में अनेक स्थानों पर हजारों पेड़-पौधे लगाए गए हैं। अभी हाल ही में चिन्गामारी से रेनाडाबरी तक सडक़ के दोनों किनारो पर हजारों छायादार पौधे लगाए गए हैं। इसी कड़ी में आलूरभुई क्षेत्र को भी हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही आलूरभुई क्षेत्र को स्वच्छ बनाने हेतु सफाई अभियान भी चलाया गया। मुख्य अतिथि नरेन चंद्र बासुमतारी, सेक्रेटरी बीटीसी भी 129वीं वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए अभियान में भाग ले रहे कार्मिकों को वृक्षारोपण के महत्व के संबंध में के अवगत करवाते हुए अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान गुलाब सिंह, कमांडेंट द्वारा बताया गया कि अगर हम जितना अधिक पौधे लगाएंगे उससे पर्यावरण की सुरक्षा तो होगी ही साथ ही हम सतत विकास की ओर भी बढ़ेंगे। अगर हम अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाऐंगे तो विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को भी काफी हद तक रोका जा सकता है। वृक्ष जलवायु को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही पेड़ और जंगल जानवरों और पौधों की कई प्रजातियों के लिए एक प्राकृृतिक आवास भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर शिव कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी, रजनीश कुमार पाठक, उप कमांडेंट, राहुल फूकन, सर्किल ऑफिसर, कोकराझार सहित बटालियन के अधीनस्थ अधिकारी एवं बहादुर जवान उपस्थित रहे।
सीआरपीएफ की 129 बटालियन ने किया पौधारोपण