भारतीय लोग अचार का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं। कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो कि खाने के साथ में अलग-अलग प्रकार के अचार का सेवन करना पसंद करते है। अचार का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अचार खाने में स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है। लेकिन अचार का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अचार का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में अचार का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।

सूजन की समस्या हो सकती : अधिक मात्रा में अचार का सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। अचार बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए प्रिसजर्वेटिव का उपयोग किया जाता है, जो शरीर के लिए हानिकरक होते हैं। ये शरीर में सूजन की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढऩे का खतरा बना रहता : अधिक मात्रा में अचार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढऩे का खतरा बना रहता है। क्योंकि अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और इसको नमी से बचाने के लिए इसमें ज्यादा मात्रा में तेल डाला जाता है। यही वजह है कि अचार खाने से कोलेस्ट्रॉल बढऩे का खतरा बना रहता है। साथ ही अधिक मात्रा में अचार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बना रहता : अधिक मात्रा में अचार का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बना रहता है। क्योंकि अचार में नमक का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। रोजाना अचार का सेवन करने की वजह से शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिसकी वजह से हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।