एलियंस के बारे में आए दिन कई अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती हैं। दुनियाभर में एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने धरती पर एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। कई बार इन अजीबोगरीब दावों के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। वैज्ञानिक सालों से एलियन के अस्तित्व को लेकर रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली हैं। लेकिन आए दिन लोग नए-नए दावे करते हैं। अमरीका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार बताया जाता है कि वीडियो को एडिट किया गया है। अब एक बार फिर ऐसी ही अफवाह उड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के एक शहर को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उस पर एलियन ने कब्जा कर लिया है जिसका आसमान अचानक गुलाबी रंग का हो गया था। आसमान का रंग गुलाबी होते ही लोगों को लगा कि एलियंस ने हमला कर दिया है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर यह खबर फैल गई। लेकिन थोड़ी देर बाद इस उड़ी अफवाह की सच्चाई सामने आ गई। आसमान का रंग एलियंस के हमले की वजह से नहीं बदला था, बल्कि भांग की वजह से हुआ था। जब ऑस्ट्रेलिया के इस छोटे शहर का आसमान अचानक गुलाबी हो गया, तो लोग डर गए। ऑस्ट्रेलिया के इस शहर का नाम मिल्दुरा है जहां का आसमान गुलाबी रंग का हो गया था। पूरा आसामान नियोन पिंक रंग का हो गया था।  शहर में रहने वाले एक शख्स ने एक मीडिया से बताया कि उसकी मां को जब पता चला तो वह घबरा गई और हाल जानने के लिए फोन किया। सभी लोगों ने कोशिश किया कि आखिरी समय में वह अपने परिवार के साथ रहे। फेसबुक पर इसकी तस्वीरें शेयर की गई थी। तस्वीर वायरल होने के बाद मेडिकल टीम की नजर शहर के पास गांजे की खेती पर पड़ी। इस टीम ने बताया एलियन ने हमला नहीं किया है। किसानों ने पैदावार बढ़ाने के लिए तेज रोशनी के लैम्प्स खुले में छोड़ दिए थे। इसके कारण रिफ्लेक्शन हुआ और आसमान गुलाबी रंग का हो गया। सच सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।