रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट के चलते रणवीर की मुश्किले कम होने का नाम ले रही हैं। रणवीर के इस फोटोशूट का कई सामाजिक संस्थाएं भारी विरोध दर्ज करा रही हैं। अब जानकारी आ रही है कि, रणवीर सिंह पर उनके न्यूड फोटोशूट के लिए कानूनी शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एएनआई ने अपने ट्वीट में बताया, अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है।