29 जुलाई 2022 को 152वीं बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा आस्था के प्रतीक एवं पुरातात्विक स्थल श्री सूर्या पहाड़, ग्वालपाड़ा में पौधारोपण का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ देव शंकर मिश्र कमांडेंट -152 बटालियन द्वारा अमरुद का पौधा लगा कर किया गया। इस दौरान श्री सूर्या पहाड़ समिति के सदस्यों, सभी जवानों एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 700 पौधे लगाए गए तथा सभी ने अपने द्वारा लगाए गए पौधों को सुरक्षा प्रदान कर पल्लवित करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने सभी को संबोधित करते हुए वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे जीवन को सुखद एवं निरोगी बनाएं रखने के स्वच्छ पर्यावरण का होना अति आवश्यक है जिसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर एक स्वच्छ वातावरण का माहौल स्थापित किया जाना चाहिए। सिमटते वनों एवं बढ़तें तापमान को नियंत्रित करने के लिए हम सभी को मिलकर पौधारोपण अभियान को गति प्रदान करनी होगी। हमने पिछले वर्ष भी 15000 पौधारोपण किया था और इस वर्ष भी जल्द ही हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इस दौरान देव शंकर मिश्र कमांडेंट-152 बटा. के साथ डॉ. चुनचुन कुमार सीएमओ (एसजी), राजीव कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी, हर्ष त्रिपाठी उप कमां, वी नारायणन उप कमां, बाबू साहेब उप कमां, श्रीमती सुनीता शर्मा सहा. कमां, मोतीलाल दौनिक, जैन समिति, हरि मोहन कलिता, सचिव (श्री सूर्या पहाड़ समिति ग्वालपाड़ा), जवानों के परिवार, अधिनस्थ अधिकारी, मीडिया कर्मी व वाहिनी के सभी जवान उपस्थित थे।
सीआरपीएफ की152वीं बटालियन ने किया श्री सूर्या पहाड़ पर पौधारोपण