सुल्तानपुर के लंभुआ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज भदैंया में विश्व जल दिवस पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पुरस्कृृत जलनायक ने गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को घर में पानी बर्बादी रोकने तथा जल संचयन की जानकारी दी है। उन्होंने घरों में लगे सबमर्सिबल पंप में अलार्म लगाने तथा छतों पर जल संचयन करने की भी बात बताई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पानी बचाने के लिए पुरस्कृृत भदैंया निवासी संदीप अग्रहरि ने हाल ही में विश्व जल दिवस के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पानी की बर्बादी रोकने तथा पानी बचाने को बताया और एक एक बूंद पानी की कीमत बताई है। उन्होंने छात्रों को बताया कि प्रत्येक घर में समर्सिबल पंप लगा है । जिससे पानी की सर्वाधिक बर्बादी होती है। इसको रोकने को घर की छत पर पानी संग्रह करने वाले पात्र या जलटैंक स्थापित करने चाहिए। सबमर्सिबल पंप में आटोमैटिक चेंज ओवर तथा टैंक वाटर फ्लो अलार्म जरूर लगवाएं । जिससे अमृतमई पीने योग्य बहुमूल्य भूगर्भजल की बर्बादी रोकी जा सके। संदीप ने कुएं व तालाब में कूड़ा व अपशिष्ट पदार्थ न फेंकने की बात बताई। जिससे जल श्रोतों का जीर्णोद्धार कराकर इन्हें संजोया जा सके। यह महत्वपूर्ण सुझाव है कि विश्व जल दिवस के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज भदैया में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जलनायक एवार्ड के विजेता व जलचिंतक संदीप अग्रहरि द्वारा छात्राओं को बताया गया है। उनके साथ पानी बचाओ अभियान संस्था के सदस्य शोभित जायसवाल, बबलू यादव, अमर माली , प्रिंस जायसवाल व मोनू जी के द्वारा विद्यालय परिसर में ही टैंक वाटर फ्लो अलार्म लगाकर लोगों को बताया कि कैसे इससे पानी बचता है। उन्होंने जिले के समस्त स्कूलों में इस तरह का उपकरण लगाने की एक अनोखी शुरुआत की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कालेज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के सहयोग की अपील की है।
वाटर अलार्म से पानी बर्बादी रोकने की पहल