केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया। शाह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैंने सोशल मीडिया खाते के प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगायी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया खाते की ‘डीपी’ में तिरंगे की फोटो लगाएं।