गुवाहाटीः कोशिश-एक आशा कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने अपने स्थाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार 2 अगस्त 2022 को सेंट ज्युड चाइल्ड केयर सेंटर, बी बरुवा कैंसर इंस्टीट्यूट, कालापहाड़ में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए 84 लीटर अमूल ताजा दूध दान स्वरूप प्रदान किया। क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने बताया कि आज के कार्यक्रम में लायन अपर्णा अग्रवाल ने अगस्त में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में आर्थिक सहायता प्रदान की। आज के कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्रोग्राम चेयर पर्सन लायन विमला जाजोदिया एवं को-चेयरपर्सन लायन बबीता चौधरी को देते हुए क्लब की अध्यक्ष बेला नाउका सहित कोषाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में लायन शालिनी हरलालका, लायन संगीता जालान, लायन आशा बुडाकिया का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने वरिष्ठ मातेश्वरी अभिनंदन समारोह के अंतर्गत वरिष्ठ महिला का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की सदस्या किरण देवी पहाड़िया,सुधा काला, शशि बड़जात्या, वीणा बगड़ा, उर्मिला गंगवाल, इंदु गंगवाल, कुसुम बड़जात्या,  इंदिरा छाबड़ा उपस्थित रहीं।