भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर  बंगाईगांव जिला के चपराकाटा स्थित सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय ने आज इंटरनेशनल अकाडमी ऑफ स्कॉलर्स, किशन बाजार, बोंगइगांव में वृक्षारोपण अभियान चलाया। प्रशाशनिक अधिकारी नारायण राम खदाव, द्वितीय-कमान-अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, बंगाइगांव के 18 (अठारह) एस.एस.बी. कर्मियों, राजोनेश बोरबोरा, प्रधान प्रशासन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ स्कॉलर्स, 15 (पंद्रह) शिक्षकों और उक्त स्कूल के 35 छात्रों ने भाग लिया। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ स्कॉलर्स, किशन बाजार, बंगाइगांव के परिसर के अंदर वृक्षारोपण अभियान के तहत  50 पौधे लगाए।