कोकराझाड़ : सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन द्वारा गुलाब सिंह, कमांडेंट के निर्देशन में कोकराझाड़ जिले के जमादारपाड़ा क्षेत्र में गत दिनों वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सर्वप्रथम 129 वीं बटालियन के कमांडेंट गुलाब सिंह द्वारा कोकराझाड़ जिले के जमादारपारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंगर्तगत बटालियन के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए एवं कमांडेंट ने लोगों को वृक्षों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे साथी है। वृक्ष ही वातारवण को साफ और प्रदुषणमुक्त रखते हैं। अतः इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमें पर्यावरण संरक्षण एवं अनावश्यक पेड़ों के कटाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर सेना के कई अधिकारी, जवान तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कोकराझाड़ : सीआरपीएफ ने किया पौधारोपण