बरपेटा रोड : संपूर्ण राज्य में मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरपेटा रोड स्थित गोवर्धना संहत शिशु उन्नयन प्रकल्प के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही है। आज प्रकल्प के अधीन सातों केंद्रों ने बरपेटा रोड शाखा सत्र परिसर में काफी संख्या में आम के पौधे लगाए। कार्यक्रम में बरपेटा रोड शाखा सत्र के अध्यक्ष और सचिव मंटु ओझा आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। सत्र में पौधारोपण कार्यक्रम में 250 नंबर बाबूपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र, 571 नंबर मिलन नगर, 572 नंबर मिलन नगर, 153 नंबर कलहभांगा, 560 मनासपुर, 566 आरण्यक और 149 मिलन नगर आंगनबाड़ी केंद्र शामिल थे।
बरपेटा रोड शाखा सत्र में आंगनबाड़ी केंद्र का पौधारोपण