गुवाहाटीः असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 437 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,40,884 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्री महंत ने कहा कि राज्य में महामारी से बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,673 पहुंच गई। उन्होंने बताया कि 1,347 संक्रमित रोगियों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई है। बीते 24 घंटे में 7,402 नमूनों की जांच के दौरान नए मामलों का पता चला। उन्होंने कहा कि कामरूप (मिट्रो) जिला में 40 सक्रमित लोगों की पहचान की गई है। हालांकि अन्य जिलों में संक्रमण की संख्याओं में इजाफा हुआ हुआ। संक्रमण की दर बढ़कर 5.90 प्रतिशत हो गई है। असम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,745 हो गयी है। मंत्री के मुताबिक इस बीच राज्य में 607 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।