गुवाहाटी : मारवाड़ी महिला एकता मंच के तत्वावधान में सावन का सिंजारा कार्यक्रम अयोजित किया गया। अध्यक्षा सरोज मित्तल, कार्यकारी अध्यक्षा शारदा केडिया, सरंक्षक सरला काबरा, संस्थापक अध्यक्षा वंदना सोमानी, सचिव वंदना बिहानी ने भगवान गणेश  के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीमा सोमानी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। अध्यक्षा द्वारा स्वागत उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएं दी गई। सभी सदस्यों का स्वागत कुमकुम तिलक और उपहार देकर किया गया। एकता मंच की बहनों द्वारा बहुत ही आकर्षक नृत्य और नाटक की  प्रस्तुति दी गई। इस कड़ी में छोटी सी बच्ची स्वरा पाटनी के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। सयोंजिका रूपा गग्गड़ के साथ सह संयोजिका रंजना सारडा, कोमल गुप्ता, सुनीता अग्रवाल ने बहुत  ही सुंदर तरीके से मंच का संचालन किया। वसु चांडक ने  इस दौरान कई  मनोरंजक खेलों का अयोजन किया। जन संपर्क अधिकारी ललिता अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच की सभी सदस्यों का भरपुर सहयोग रहा। सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संयोजिका की मेहनत ने  कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए  और प्रतिभागियों ने  अपनी मेहनत और लगन से इस कार्यक्रम में जान डाल दी।