भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लांच किए गए रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल को देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालीं 75 स्कूल की 750 छात्राओं ने मिलकर तैयार किया है। वहीं इन 750 छात्राओं में राजधानी भोपाल की 15 छात्राएं भी शामिल है। श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाले सैटेलाइट के इंस्ट्रूमेंट की प्रोग्रामिंग में भोपाल की छात्राएं भी शामिल थी। यह स्टूडेंट्स इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक टेक्नोलॉजी में माहिर हैं। और इसके ही आधार पर इनका चयन हुआ था। इन सभी 15 छात्राओं के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने आजाद सेटेलाइट में प्रोग्रामिंग करने वाली एमएलबी की छात्राओं को दी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने कमाल कर दिया, उन्होंने दिखा दिया की कुछ भी असंभव नहीं। और कुछ कमी रह गई तो फिर प्रयास करेंगे। साथ ही सीएम ने छात्राओं के शिक्षक जितेंचौथाई्र को भी बढ़ाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से छात्रों में गणित साइंस के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं भोपाल की जो छात्राएं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थी, उन्होंने कहा कि हम सभी को बहुत खुशी है कि हमने इसे तैयार किया है।
प्रोग्रामिंग में शामिल छात्राओं ने मुख्यमंत्री संग किया पौधारोपण