पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर अररिया वन प्रमंडल के द्वारा पौधरोपण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभाग के द्वारा ओटो से जिले के मुर्बल्ला, डोरिया सोनापुर, सिमराहा हरियाबारा सहित विभिन्न गांव में ग्रामीणों को प्रेरित कर पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम पांच पौधे को लगाने का आह्वान किया जा रहा है। इस मौके पर प्रति पौधा 10 रुपए सरकारी शुल्क का भुगतान कर ग्रामीण पौधा खरीद कर अपने-अपने घरों व खेतों में पौधारोपण कर रहे हैं। इस मौके पर वन रक्षी अमरेन असगर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल ने भी ग्रामीणों को सरकारी शुल्क पर पौधा लेने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य दिलीप पटेल ने कहा की जल जीवन हरियाली के तहत सरकारी शुल्क दस रुपए के दर से भुगतान कर अमरुद सहित अन्य फलों व जड़ी-बूटी का का पौधे ले सकते है। सरकार द्वारा घर घर पौधा पंहुचाने वाले अभियान से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण विभाग के प्रचार वाहन से पौधों की खरीद कर रहे हैं।