कोकराझाड़ः अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश अनुसार महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पूर्वांचल प्रभारी सुचित्रा छाजेड़, पूर्व मंत्री-वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य मीरा सुराना कार्यकारिणी सदस्य  बबिता लूणावत संगठन यात्रा हेतु पधारी/कोकराझाड़ महिला मंडल की बहनों ने उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आरोनाई एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। तेरापंथ महिला मंडल ने प्रेरणा गीत का संगान किया। तेरापंथ महिला मंडल कोकराझाड़ अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी ने स्वागत भाषण दिया। सुचित्रा एवं दूसरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने सभी निति नियम से अवगत करवाया। मंडल के परिधान का उपयोग कहां और कैसे करना चाहिए इस पर विस्तार से जानकारी दी और बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। क्षेत्रीय सार संभाल के अंतर्गत उन्होंने सभी रजिस्ट्रों का निरीक्षण किया। अखिल भारतीय तेरापंथी महिला मंडल द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी ली और ऑनलाइन प्रोग्राम वीडियो आते हैं उन सभी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और चार योजना के बारे में समझाया। मीरा सुराणा ने प्रमुखा श्री का संदेश वाचन किया। सुचित्रा ने सभी योजनाओं के बारे में समझाया। तेरापंथ महिला मंडल कोकराझाड़ की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका नाहटा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सह मंत्री खुशबू आंचलिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।