प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने मुफ्त उपहार बांटने की राजनीति में शामिल होने को लेकर कुछ विपक्षी दलों पर हमला किया और कहा कि ऐसी चीजें राष्ट्र का केवल नुकसान ही करेंगी।