जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश के तहत बिहार पृथ्वी दिवस को नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाते हुए मिशन 50,000 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया। इसमें महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। एक ही दिन में 64 हजार से अधिक पाधारोपण किया गया। जिला से लेकर पंचायत स्तर तक बिहार पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिले के सभी प्रखंड, विद्यालय, आंगनबाडीं केंद्र, सरकारी संस्थान/ गैर सरकारी संस्थानों में वृक्षारोपण कर बिहार पृथ्वी दिवस मनाया गया। अमौर में 2400, बैसा में 3200, बायसी में 3400, डगरूआ में 3860, कसबा में 2400, जलालगढ़ में 600, पूर्णिया पूर्व में 4800, श्रीनगर में 2000, के नगर में 3230, बनमनखी में 6600, भवानीपुर में 2600, रूपौली में 3800, धमदाहा में 8000, बीकोठी में 3900 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त जीविका के द्वारा 12943 पौधारोपण किया गया। वहीं धमदाहा प्रखंड के 196 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय धमदाहा के प्रांगण में शिक्षक संतोष कुमार की अगुवाई में दर्जनों छात्र ने पौधरोपण किया। इसके अलावा अनुमंडल मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा, मध्य विद्यालय चंदरही हजारी टोल, मध्य विद्यालय कन्या अमारी, मध्य विद्यालय चंपावती, मध्य विद्यालय पारसमणि सहित प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में पौधे लगाए गए। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को कतारबद्ध खड़ा कर संकल्प का पाठ पढ़ाया।
पृथ्वी दिवस पर लगाए गए 64 हजार पौधे