अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तेजपुर की सदस्याओं ने चारद्वार में स्थित सीआरपीएफ की 30 वीं बटालियन के कैंप में जाकर वृक्षा रोपण कर, जवान भाइयों को राखी बांधी एवं हर घर तिरंगा प्रोजेक्ट्स का पालन किया। सम्मेलन की बहनें वरिष्ठ समाज सेवी एवं पत्रकार नथमल टिबरेवाला एवं आर्मी कमांडेंट चीफ अरूण कुमार मीना के सहयोग से इन कार्यों को अंजाम दे सकीं। बहनों ने यह एक छोटा सा प्रयास किया कि वे हमारे जवान भाइयों के लिए कुछ कर सकें। सबसे पहले बहनों एवं आर्मी चीफ तथा जवानों ने मिल कर वृक्षारोपण किया, जिसके तहत तकरीबन 150 पौधे लगाए गए। सबसे पहले आर्मी के अफसर ने नथमल टिबरेवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा किरण टिबरेवाल, सम्मेलन की अध्यक्ष मंजुला छावछरिया, सचिव कुसुम चोरडिय़ा एवं सभी बहनों का स्वागत किया। उषा किरण टिबरेवाल ने जवानों को सम्मेलन एवं नारी शक्ति का परिचय दिया। तत्पश्चात मंजुला टीबरेवाल ने रक्षा बंधन एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। मधु झंवर ने भी कुछ पंक्तियां प्रस्तुत कर देश भक्ति गीत सुनाया। वहीं जवानों ने भी गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सम्मेलन की सदस्याओं ने जवानों को फूलम गमछा से सम्मानित कर 75 से अधिक जवानों को रक्षासूत्र बांधा एवं मुंह मीठा करवाया। उसके बाद आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत समेल्लन द्वारा 50 झंडे भेंट स्वरूप दिए गए। कमाडेंट चीफ द्वारा समेल्लन की बहनों को एक स्मृति शील्ड भेंट स्वरूप दी गई। अंत में चीफ ऑफ कमांडेंट अरूण कुमार मीना ने नथमल टिबरेवाल एवं समेललन की सभी बहनों को धन्यवाद दिया। राष्ट्र गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
अभामामस तेजपुर ने सीआरपीएफ कैंप में लगाए पौधे, बांधी राखी