दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार फाइटिंग मूड में नजर आ रही है। इस साल विंटर के साथ साथ समर एक्शन प्लान भी दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने बनाया है। हर साल सर्दियों में जैसे जैसे ठंड बढ़ती है तो प्रदूषण बढ़ जाता है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने समर एक्शन बनाया है। इसके तहत ग्रीन कवर बढ़ाने की योजना है। दिल्ली में मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव चलाया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि फॉरेस्ट सिटी पर काम चल रहा है। लोग घरों पर अर्बन फार्मिंग करें इसके लिए अभियान चलेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। 19 आइटम को लेकर जागरूकता चला रहे हैं। दिल्ली में 75 माइक्रोन से नीचे की ही थैली बैन है, बोतल का पानी बैन नहीं है। 19 आइटम बैन पर जागरूकता फैलाएंगे। वहीं सरकार ने वायु प्रदूषण में गॢमयों से प्रदूषण कम करने, डस्ट, बायो मास बर्निंग के खिलाफ भी अभियान चलाया हुआ है। और सरकार के मुताबिक जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण पर अभियान चल रहा है। वहीं दिल्ली सरकार ने गुरुवार से पर्यावरण मित्र योजना की भी शुरुवात की गई। इस बार दिल्ली सरकार के लिए पंजाब से आने वाला पराली का धुआं भी एक बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि पंजाब में भी इस बार आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। और दिल्ली सरकार बार-बार राजधानी में होने वाले प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा से आने वाले पराली के धुएं को जिम्मेदार ठहराती रही है।