दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लिए एक और चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) यदि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में आई तो प्रदेश के लोगों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही निजी स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा।  अगर उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आई तो राज्य के मौजूदा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा।