बरपेटा रोडः अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन से बरपेटा रोड महिल मंडल (तेममं) ने गत दिनों आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप मे कन्या सुरक्षा सर्कल आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। उसके बाद रैली बस स्टैंड से होकर कन्या सुरक्षा सर्कल पर पहुंचकर  सुबह 8 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रारंभ किया। ध्वजारोहण मंडल की परामर्शिका श्रीमती सरोज देवी बोथरा, विजय लक्ष्मी बोथरा व कर्मठ बहनें श्रीमती कमला देवी बैद, प्रेम देवी बोथरा ने किया। फिर राष्ट्रीय संघगान हुआ। सभा के उपाध्यक्ष मनोज बैद, युवक परिषद के मंत्री अजित मालू व कोशल बोथरा उपस्थित थे। महिला मंडल की बहनों का भरपूर सहयोग रहा। मंडल की अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसकी जानकारी मंडल की अध्यक्ष ने दी।