नगांवः मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच की नगांव शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वर्षपूर्ति के पर आयोजित अमृत महोत्सव के अंतिम दिन 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गुवाहाटी से पधारे पूर्वोत्तर प्रदेशिय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय अरुण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल हरलालका व कैलाश काबरा भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रह्लाद राय तोदी ने तिरंगा झंडा फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाकर तिरंगे के प्रति अपने प्रेम और सम्मान दर्शाया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मारवाड़ी पंचायत भवन को तिरंगे के तीन रंगों से तथा विद्युत रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन नितिन मुंदडा ने किया। वहीं तृतीय दिन 14 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम एक शाम देश भक्ति के नाम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी कोरियोग्राफी निर्मला आलमपुरिया व तनिषा आलमपुरिया ने की। इस दौरान स्थानीय गायक कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की समां बांध दी। युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति में अनन्या अग्रवाल, नव्या अग्रवाल, चार्वी अग्रवाल, जिवेश आलमपुरिया, हर्षिका पोद्दार, काशबी धानुका, काव्या बिहाणी, मनन जैन, प्रणिका दस्साणी, स्नेहल अग्रवाल, तृषा पोद्दार, रिषभ शर्मा, आरव वर्मा, भूमि चांदगोठिया, संगीत मोर, गुंजन चोरोडिया, मुस्कान चौधरी, गर्वित मुंदड़ा, मयंक मुंदडा, रिद्धि मुंदडा, हिमांशी मुंदडा, रितीका खेतान, लक्ष्मी बोकडिया, खुशबू पाटोदिया, मयंक शर्मा, ललित किल्ला, सर्वेश शोभासरिया, पुलकित खेडिया, तुषार पेडिवाल, चेतन्य शर्मा, आरूषी अग्रवाल, काव्या चोरोडिया, अक्षरा वर्मा, जिया खेतान, दृष्टि अजितसरिया, हर्षिता चौधरी तथा महिलाओं में पिंकी कनोई, दिव्या वर्मा,  नितु सौलंकी, रश्मि गाड़ोदिया तथा रेखा अग्रवाल, राजू राजपुरोहित,  दीपमाला बोकडिया, गंगा अग्रवाल (चापरमुख), खुशबू कनोई ने अंश ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंकज सैनी प्रसाशनिक कमांडेंट मिसा कैंप थे। उन्होंने अपने संबोधन में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के भावी युवा पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करेगा। श्री मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रह्लाद राय तोदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच और सम्मेलन की तरफ से सभी को धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।